महेश्वर में दशहरा शस्त्रपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगें मुख्यमंत्री डॉ. यादव, 83.29 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे

तुकाराम साद महेश्वर

महेश्वर में दशहरा शस्त्रपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगें मुख्यमंत्री डॉ. यादव, 83.29 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे

     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 अक्टूबर को दशहरा पर्व के अवसर पर खरगोन जिले के एतिहासिक स्थल महेश्वर में शस्त्र पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव महेश्वर प्रवास के दौरान देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर राजगादी एवं उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके पश्चात वे दशहरा पर्व पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे और आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात वे श्रीमद् भागवत मॉ रेवा गौशाला में गौ पूजन करेंगे। इस अवसर पर वे खरगोन जिले के 83 करोड़ 29 लाख रुपये की लागत से 43 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के महेश्वर प्रवास को लेकर कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की गई है।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!