रायसेन होमगार्ड परेड ग्राउंड परिसर में ‘‘एक पेड़ मॉ के नाम‘‘ अभियान अंतर्गत वृहद पौधरोपण कार्यक्रम संपन्न
रायसेन में सागर रोड स्थित होमगार्ड परेड ग्राउंड परिसर में वन विभाग द्वारा ‘‘एक पेड़ मॉ के नाम‘‘ अभियान अंतर्गत वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, कलेक्टर अरविंद दुबे, डीएफओ विजय कुमार द्वारा पौधरोपण किया गया। साथ ही बड़ी संख्या में वन अमले, होमगार्ड तथा नागरिकों द्वारा भी पौधरोपण किया गया। विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा सभी को रोपित किए गए पौधों की देखभाल करने का संकल्प दिलाया गया, जिससे कि पौधे बड़े होकर वृक्ष का आकार ले सकें।
Leave a Reply