ग्राम पंचायत अट्ठा के कद्दावर नेता और सरपंच ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में किया शामिल ,सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की लि सदस्यता*

मोहसिन मंसूरी सोंडवा आलीराजपुर

ग्राम पंचायत अट्ठा के कद्दावर नेता और सरपंच ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में किया शामिल ,सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की लि सदस्यता

अलीराजपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर रंग जमने लगा है जैसे-जैसे चुनाव की तारीख के नजदीक आती जा रही है वैसे ही अलीराजपुर जिले के अनेक स्थानों पर कांग्रेस के नेता पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में सोंडवा विकासखंड के ग्राम अट्ठा के कांग्रेस सरपंच नानजी भाई पराड अपने साथियों के साथ भाजपा में शामिल हुए उनके साथ तपजी पराड़ मुकेश हरदास चौहान रमेश पाल सिंह भाई जितेंद्र सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए वहीं सोंडवा मंडल में तिखौला के पूर्व सरपंच रमेश सोलंकी भी भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा में शामिल हुए नेताओं ने कहा कि वह भाजपा के विजय के लिए काम करेंगे और लोकसभा चुनाव में क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजय दिलाएंगे । इस दौरान लोकसभा संयोजक किशोर शाह छकतला मंडल प्रभारी निलेश जैन सप्रभारि अभिषेक गहलोत जिला महामंत्री नरीग मोरी युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य दिलीप चौहान जनपद उपाध्यक्ष विक्रम भयडिया मंडल अध्यक्ष गोविंद भाई सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सोंडवा मंडल में ग्राम तिखोला के पूर्व सरपंच रमेश सोलंकी के भाजपा में शामिल होने पर वहां उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया इस दौरान अलीराजपुर विधानसभा प्रभारी हितेंद्र शर्मा और विधानसभा संयोजक जयपाल सिंह खरात ने भाजपा का दुपट्टा पहना कर उन्हें मेंभाजपा प्रवेश दिलाया।

घर-घर जाए कार्यकर्ता

शक्ति केंद्र पर भाजपा की बैठक लगातार चल रही है सोरवा ग्रामीण मंडल के आयोजित बैठक में सोरवा मंडल प्रभारी मोंटू शाह ने कहा कि स्तर पर पहुंचकर कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा चलाई जा रही जनहितैषी और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान की बात कहे। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य भदू पचाया ने कहा की भाजपा ने हर वर्ग के लिए काम किया है अब जनता की बारी है कि वह भाजपा के पक्ष में मतदान करें इसके लिए हमें घर-घर जाना होगा।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!