केन्द्रीय मंत्री डॉ वीरेन्द्र कुमार की मांग पर क्षेत्रवासियों को मिली वंदे भारत ट्रेन की सौगात

लोकेंद्र सिंह परमार टीकमगढ़

केन्द्रीय मंत्री डॉ वीरेन्द्र कुमार की मांग पर क्षेत्रवासियों को मिली वंदे भारत ट्रेन की सौगात

शहरवासियों में खुशी की लहर, जतारा केन्द्रीय मंत्री का आभार

टीकमगढ़। खजुराहो से दिल्ली के लिए अब एक और सीधी रेल सेवा शुरू की जा रही है। वंदे भारत ट्रेन को मंजूरी मिलने से बीजेपी कार्यकर्ताओं के अलावा शहरवासियों में खुशी की लहर देखी जा रही है। जल्दी ही यह ट्रेन पटरी पर दौड़ती नजर आएगी। ज्ञात हो कि यह दिल्ली के लिए दूसरी ट्रेन होगी। इसके पूर्व कुरूक्षेत्र एक्सप्रेस पहले से ही चलाई जा रही है, जो दिल्ली होते हुए कुरूक्षेत्र तक जाती है। केन्द्रीयमंत्री डां कुमार ने जहां प्रधानमंत्री और रेल मंत्री को दिया धन्यवाद दिया है, वहंी भाजपा जिलाध्यक्ष और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रवासियों ने पीएम, रेलमंत्री के साथ ही डॉ वीरेन्द्र कुमार का आभार व्यक्त किया है। यहां बता दें कि स्थानीय सांसद डां वीरेन्द्र कुमार द्वारा जहां टीकमगढ़ स्टेशन के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए विशेष प्रयास किए जाते रहे हैं, वहीं अब ट्रेनों की संख्या को बढ़ाए जाने तथा स्थानीय लोगों की सुख सुविधाओं के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। बताया गया है कि लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेन्द्र कुमार ने क्षेत्रवासियों को वंदे भारत ट्रेन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रेल मंत्री से मांग रखी थी। माह अप्रैल 2022 में माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के छतरपुर जिले में प्रवास के दौरान रेल मंत्री ने डॉ वीरेन्द्र कुमार को टीकमगढ़, छतरपुर के लिए शीघ्र वंदे भारत ट्रेन की सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था। इसी तारतम्य में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खजुराहो से दिल्ली वंदे भारत ट्रेन की स्वीकृति प्रदान कर दी है। जिससे टीकमगढ़, छतरपुर के लोगों को वंदे भारत ट्रैन की सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी। वंदे भारत ट्रेन की सुविधा मिलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष अमित नुना सहित पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद दिया एवं सांसद एवं केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार का आभार व्यक्त किया। बताया गया है कि वंदे भारत ट्रेन को 12 मार्च को प्रधानमंत्री हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!