PMUM कर्मचारी कल्याण कोष में नए ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति पर संगठन में हर्ष

PMUM कर्मचारी कल्याण कोष में नए ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति पर संगठन में हर्ष

बुरहानपुर PMUM कर्मचारी कल्याण कोष, जिला बुरहानपुर में संगठनात्मक विस्तार एवं मजबूती की दिशा में राजकुमार भिलावेकर को ब्लॉक अध्यक्ष खकनार तथा प्रांतीय सचिव प्रमिला सगरे की अनुशंसा पर श्री विजय जयकर जी को ब्लॉक अध्यक्ष बुरहानपुर नियुक्त किए जाने पर संगठन एवं समस्त संगत में हर्ष का वातावरण है । इस अवसर पर प्रांतीय सचिव प्रमिला सगरे ने अपने वक्तव्य में कहा कि PMUM कर्मचारी कल्याण कोष कर्मचारियों के सुख-दुःख में सहभागी बनने वाला संगठन है तथा नए नेतृत्व से संगठन को नई गति एवं मजबुती मिलेगी । जिला अध्यक्ष संतोष निंभोरे ने दोनों नवनियुक्त अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए कहा की उनके अनुभव एवं कार्यकुशलता से कर्मचारी कल्याण कोष अधिक प्रभावी रूप से कार्य करेगा। इस अवसर पर गोपाल धारकर, जयराम निराले, अशोक वानखेडे, नीता पाटिल, ज्योति पाटील, सिंधु काटकर, अतुल उईके, केतन तारे , तरुण मंडलोई , भागवत महाजन , बालकृष्ण चौधरी सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों अध्यक्षों के सफल एवं प्रेरणादायी कार्यकाल की कामना की। PMUM शिक्षक संघ, जिला बुरहानपुर ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों नवनियुक्त अध्यक्ष संगठन की विचारधारा के अनुरूप कार्य करते हुए कर्मचारी हितों की रक्षा एवं संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में महत्वपचर्ण भुमिका निभाएंगे।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!