खरगोन जिला ब्यूरो चीफ✍️जीतू पटेल
लोकेशन खरगोन
मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा महेश्वर में नदी पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रोटोटाइप नाव का सफल परीक्षण
मध्य प्रदेश पर्यटन के प्रमुख सचिव श्री शिव शेखर शुक्ला के मार्गदर्शन में 25 दिसम्बर को महेश्वर में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। यहां 30 नई नावों का उन्नयन कराया जाएगा। जिसके पहले चरण में आज एक प्रोटोटाइप नाव का सफल परीक्षण किया गया। यह परियोजना महेश्वर के पर्यटन को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी। यह परियोजना कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत संचालित की जा रही है। 28 फरवरी 2025 तक पूरी होने की उम्मीद है। इस महत्वपूर्ण परीक्षण का नेतृत्व एमपीटीबी की अपर प्रबंध संचालक श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने किया। उनके साथ श्री एसके श्रीवास्तव, संयुक्त निदेशक, पर्यटन बोर्ड, कमांडर निगम- तकनीकी सलाहकार, पर्यटन निगम, श्री ब्रजमोहन विश्वकर्मा- परियोजना सहायक पर्यटन बोर्ड, जिला प्रशासन से श्री नीरज अमझरे नोडल पर्यटन अधिकारी और श्री पंकज नायब तहसीलदार भी उपस्थित थे।













Leave a Reply