पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने दी शुभकामनाएं- उप निरीक्षक नोने सिंह परिहार की पुलिस वर्दी पर लगे दो स्टार लगाकर

लोकेन्द्र सिंह परमार टीकमगढ़

 

पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने दी शुभकामनाएं-

उप निरीक्षक नोने सिंह परिहार की पुलिस वर्दी पर लगे दो स्टार लगाकर

टीकमगढ़। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा मध्य प्रदेश पुलिस के सहायक उप निरीक्षकों को कार्यवाहक उप निरीक्षकों पद पर पदोन्नति दी गई है। जिसके अंतर्गत टीकमगढ़ जिले में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक नोने सिंह परिहार को कार्यवाहक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय टीकमगढ़ में पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ रोहित काशवानी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम द्वारा सहायक उप निरीक्षक नोने सिंह परिहार की पुलिस वर्दी पर दो स्टार लगाकर उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी गई।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!