खकनार पुलिस व्दारा अवैध हथियार तस्करी के आरोपी के साथ मिलकर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले फरार एवं इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई
खकनार पुलिस व्दारा अवैध हथियार तस्करी के आरोपी के साथ मिलकर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले फरार एवं इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।
*उक्त प्रकरण में फरार आरोपी पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बुरहानपुर व्दारा 10000/- रूपये का ईनाम रखा गया था।*
पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेन्द्र पाटीदार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध हथियार निर्माण, क्रय-विक्रय, परिवहन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एवं श्रीमान अति पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अंतरसिंह कनेश, एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में थाना खकनार पुलिस को अवैध हथियार तस्कर के मामले में फरार चले रहे आरोपियो को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है
खकनार पुलिस को थाना STF भोपाल के अपराध क्र. 47/25 धारा 25(6),25(7),25(8) आर्म्स एक्ट में फरार चल रहे आरोपीयो शेरसिंह पिता धरमसिंह उम्र 23 साल जाति सिकलीकर निवासी पाचौरी व सरताज पिता धरमसिंह उम्र 27 साल जाति सिकलीगर निवासी ग्राम पाचोरी जिनके विरूद्ध 30,000-30,000/- रूपये के ईनाम की घोषणा थी जिनको खकनार पुलिस व्दारा घेराबन्दी कर कलाल धर्मशाला डोईफोडिया से पकडा गया जिस दौरान आरोपियो के साथियो शमशेर पिता धरमसिंह सिकलीगर उम्र 35 साल निवासी पाचोरी एवं विरेन्द्र पिता रीछपाल सिकलीगर उम्र 22 साल निवासी ग्राम पाचोरी एवं गुरूचरण पिता रीछपाल सिकलीगर निवासी पाचोरी व्दारा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर आरोपियो को छुडाने का प्रयास किया गया था । झुमा झटकी व विवाद के दौरान पुलिस फोर्स घायल भी हुई व दोनो आरोपी शेरसिंह व सरताज को गिरफ्तार कर थाने लाया गया । व पुलिस से आरोपियो को छुडाने वाले उनके साथी विरेन्द्र, शमशेर, व गुरूचरण वहा से भाग गये थे । बाद जिस पर आरोपीयो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 413/2025 धारा 296,115(2),132,121(1),126(2),3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना दिनांक से आरोपी गुरूचरण पिता रीछपाल सिकलीगर निवासी पाचोरी फरार चल रहा था । फरार चल रहे आरोपी की तलाश करते दिनांक 10/02/2026 को थाना प्रभारी निरीक्षक अधिषेक जाधव को मुखबीर की सुचना पर होनो पर टीम गठित कर मय फोर्स के पाचौरी से मातानदी तरफ आ रहै है, आरोपी गुरूचरण पिता रीछपाल सिकलीगर उम्र 25 साल निवासी पाचोरी को घेराबंदी कर पकडा जिसे अपराध के संबंध में पुछताछ कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है । आरोपी पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बुरहानपुर 10000/- का इनाम रखा गया है। *महत्वपूर्ण भूमिका*: निरीक्षक अभिषेक जाधव, सउनि मनीष कुमार, प्रआर सतीश सुर्यवंशी , आर. सुनिल धुर्वे , रूपेश शर्मा, विजेन्र्द देवल्ये, सबल देवडा, मंगल पालवी, की सराहनीय भूमिका रही।
Leave a Reply