नगर परिषद शाहपुर में संत श्री रविदास महाराज की जयंती मनाई गई
नगर परिषद शाहपुर में संत श्री रविदास जयंती का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री वीरेंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष प्रतिनिधी श्री गोपाल चैधरी, परिषद् पदाधिकारियों, समाजजनो एवं अधिकारी कर्मचारियों द्वारा संत श्री रविदास महाराज जी के फोटो का पूजन कर माल्यार्पण किया गया !
अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री वीरेंद्र तिवारी द्वारा संत श्री रविदास महाराज जी के जीवन पर विचार व्यक्त कर समाज में योगदन पर प्रकार डाला ! साथ पूर्व अध्यक्ष श्री काशिनाथ जी डामरे, पार्षद श्री कैलाश असेरकर, श्री विनोद चौधरी, श्री मुकेश बुनगाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री आकाश राखोंड़े, चर्मकार समाज अध्यक्ष श्री आकाश सोनवने ने संत श्री रविदास महाराज के जीवन एवं उनके द्वारा मानव समाजहित में किये गए कार्यो पर विचार व्यक्त किये !
*कार्यक्रम की मुख्य बातें*
– संत श्री रविदास महाराज जी की फोटो का पूजन कर पुष्प अर्पित किए गए ।
– संत श्री रविदास महाराज जी के जीवन और उनके संदेशों को याद किया।
*संत रविदास जी का संदेश*
– संत रविदास जी ने समाज में व्याप्त भेदभाव और ऊंच-नीच के खिलाफ आवाज उठाई।
– उन्होंने सभी लोगों को एक समान मानने और उनके साथ प्रेम और सम्मान के साथ व्यवहार करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष प्रतिनिधी श्री गोपाल चैधरी, पार्षद श्री कैलाश असेरकर, शेख ताजुद्दीन, पार्षद प्रतिनिधी श्री विजय दौड़े, श्री विनोद चौधरी, श्री पंकज राउत, श्री मुकेश बुनगाल, पूर्व अध्यक्ष श्री काशिनाथ जी डामरे, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री आकाश राखोंड़े, चर्मकार समाज अध्यक्ष श्री आकाश सोनवने, गणमान्य नागरिक श्री लक्षण दौड़े, श्री रामदास यावतकर, मनोज चौधरी, विठ्ठल किरोचे, उमेश महेश्री, गणेश महाजन इच्छापुर, दिनकर इंगले, प्रकाश रामदास यावतकर, एवं भारी संख्या में समाजजन, नगर परिषद् कर्मचारी श्री जगन्नाथ महाजन, अभिषेक जवरे, बोंदरसिंग डावर, वसंत महाजन, राजू महाजन, श्री विक्की पाटिल, श्री बालू जंजाल एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित थे !
Leave a Reply