पुण्य श्लोक मां अहिल्या बाई होलकर की त्रिशताब्दी जयन्ती वर्ष
गुना। पुण्य श्लोक मां अहिल्या बाई होलकर की 300वी जयन्ती के उपलक्ष्य में मातृशक्ति गुना द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर गुना में कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाखा की सदस्य रेणु विकास जैन ने बताया कि कार्यक्रम में भारत विकास परिषद अहिल्या शाखा द्वारा अहिल्या बाई होलकर जी के जीवन के सामाजिक, आर्थिक एवं न्याय के पहलुओं को एक लघु नाटिका के माध्यम से दर्शाया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि निवेदिता शर्मा, मुख्य अतिथि आशा किरण कौर अभिभाषक एवं गिरिराज अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में तुलसीदास दुबे कार्यक्रम अध्यक्ष एवं भारत विकास परिषद प्रांतीय संपर्क गतिविधि संयोजक आनंद कृष्णानी उपस्थित रहे।
इस लघु नाटिका का निर्देशन एवं लेखन डॉ. आभा दहीभाते द्वारा किया गया इस नाटक प्रस्तुति का मंच संचालन अहिल्या शाखा अध्यक्ष इंदु सोनी द्वारा किया गया।
इस प्रस्तुति में पात्रों में शाखा सचिव नीरज अवस्थी ,संगठन सचिव आकांक्षा यादव ,कार्यक्रम संयोजक सपना दीवान एवं प्रियंका यादव, नीतू मिश्रा, रेनू मिश्रा,श्रेया अवस्थी,ज्योति शिवहरे एवं सूत्रधार की भूमिका कु. अंतिमा सक्सेना द्वारा की गई।
Leave a Reply