भाजपा ने जीता दिल्ली का दिल – गजेंद्रसिंह पटेल

खरगोन जिला ब्यूरो 🖊️चीफ जीतू पटेल

लोकेशन खरगोन

भाजपा ने जीता दिल्ली का दिल – गजेंद्रसिंह पटेल

– दिल्ली में भाजपा की जीत पर जिला कार्यालय के समक्ष की आतिशबाजी, मिठाई बांटी

*खरगोन।* देश के 16 से अधिक राज्यों में भाजपा की सरकार है और अब दिल्ली में भी भाजपा की सरकार बनने जा रही है। भाजपा ने दिल्ली की जनता का दिल जीत लिया है। दिल्ली के मतदाताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा पर विश्वास जताकर प्रचंड बहुमत से पार्टी प्रत्याशियों को विजयी बनाया है। उन्होंने यह साबित किया है कि वे अब आम आदमी पार्टी व उसके मुखिया अरविंद केजरीवाल के झूठ-फरेब में आने वाले नहीं है। भाजपा की इस जीत का श्रेय मतदाताओं के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं व शीर्ष नेतृत्व को जाता है।

यह बात खरगोन सांसद गजेंद्रसिंह पटेल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय के उपलक्ष्य में खरगोन जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कही। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार ने बताया इस अवसर पर भव्य आतिशबाजी कर मिठाई बांटी गई। श्री पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदा ब्राह्मणे, विधायक बालकृष्ण पाटीदार सहित उपस्थित कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को जीत की बधाई देकर मतदाताओं व शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। इससे पहले दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना में पार्टी प्रत्याशियों को बढ़त का समाचार मिलते ही जिलेभर में हर्ष व्याप्त हो गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी जिला कार्यालय पहुंचने लगे। सांसद श्री पटेल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के अनुभव सुनाए। उन्होंने कहा दिल्ली की जनता केजरीवाल के कुशासन, झूठ, मक्कारी, भ्रष्टाचार से मुक्ति पाकर भाजपा की राष्ट्रवादी, विकासवादी सोच के साथ जुड़ना चाहती थी। चुनाव परिणाम से पहले ही तय हो गया था कि दिल्ली के मतदाता परिवर्तन चाहते हैं। उन्होंने 70 में से करीब 50 सीटें देकर भाजपा के प्रति विश्वास जताया है। पंच से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है। मप्र के आगामी विधानसभा चुनाव में जिले की सभी छह सीटों पर विजय प्राप्त करेंगे। जिलाध्यक्ष श्रीमती ब्राह्मणे ने कहा दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम से सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों के चेहरे पर खुशी दिखाई दे रही है। यह खुशी मप्र में 2028 के विधानसभा चुनाव में भी जारी रहेगी। विधायक श्री पाटीदार ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कुशल नेतृत्व में भाजपा ने 27 साल बाद दिल्ली विधानसभा पर विजय प्राप्त की है। दिल्ली की जीत के बिना देश में पार्टी की जीत अधूरी लग रही थी। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कल्याण अग्रवाल, परसराम चौहान, राजेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण इंगले, पूर्व माशिमं अध्यक्ष भागीरथ कुमरावत, पूर्वी नगर मंडल अध्यक्ष अभिलाष अत्रे, पश्चिम नगर मंडल अध्यक्ष रवि वर्मा मंचासीन थे। संचालन चंद्रशेखर भालसे ने किया व आभार डॉ. शंभूसिंह मनहर ने माना।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!