जल गंगा संवर्धन अभियान में पुरानी जल संरचनाओं को किया जा रहा पुनर्जीवित कुओं, तालाबों, बावड़ियों तथा नदियों का किया जा रहा जीर्णोद्धार

Sjन्यूज़ जिला ब्यूरो चीफ मुस्तकीम मुगल अलिराजपुर

जल गंगा संवर्धन अभियान में पुरानी जल संरचनाओं को किया जा रहा पुनर्जीवित कुओं, तालाबों, बावड़ियों तथा नदियों का किया जा रहा जीर्णोद्धार

जोबट :– नगर परिषद सीएमओ संतोष राठौड़ ने बताया कि जल ही जीवन है के संदेश को चरितार्थ करने के लिए सभी को प्रयास करना चाहिए। जिससे मनुष्य के साथ सभी पशु-पक्षियों को भी पीने का पानी मुहैया हो एवं खेतों की सिंचाई हो सके। जिससे ग्रामीण जनों की जीवन सुगम और सुख-शांति से भरा हो। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए शासन द्वारा जल के संरक्षण तथा संवर्धन के लिए 16 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा गया। यह अभियान विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से लगातार संचालित है। जोबट नगर में भी जल गंगा संवर्धन अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है।

अभियान में ग्रामीण विकास विभाग, जन अभियान परिषद, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा जन सहयोग से जल संरक्षण तथा संवर्धन के कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर परिषद जोबट अंतर्गत देवस्थान पर जल गंगा संवधर्न अभियान के तहत प्राचीन बावड़ी एवम दोही नदी की सफाई कराई गई।

इसी क्रम में डिप्टी कलेक्टर एवं डूडा प्रभारी जी पी अग्रवाल ने बताया कि आज जल गंगा संवर्धन एवं नमामि गंगे अभियान के तहत शंकर मंदिर पेड़ी घाट, स्मृति वन डोही नदी एवं डिवाइडर जोबट में आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न जल संरचनाओं को साफ-सुथरा रखने एवं निर्बाध रूप से अविरल किए जाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जनता के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है जिसमें जल गंगा संवर्धन अभियान भी एक अभिनव प्रयास है। अभियान के तहत सभी पुराने जल स्त्रोत तालाब, कुआं, बावड़ी तथा नदियों को साफ-सुथरा तथा गहरीकरण कर उन्हें पूर्व की भांति पुनर्जीवित किया जाना है। जल संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रेरित किया। पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया इस दौरान जोबट जन अभियान परिषद , नगर पालिका के अधिकारी एवम कर्मचारियों द्वारा श्रम दान करके नदी डोही नदी के आस पास पौधा रोपण भी किया गया ,जोबट नगर परिषद सीएमओ संतोष राठौड़, पार्षद फरीद शेख, गजेंद्र राठौर, गणमान्य नागरिक व नगर परिषद कर्मचारी मौके पर मौजूद थे!

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!