लोकेन्द्र सिंह परमार, टीकमगढ़
ऊर्जा मंत्री ने ली टीकमगढ़ लोकसभा की महत्वपूर्ण बैठक
मोदी सरकार को हटाने षड्यंत्रकारी शक्तियां हुई सक्रिय- प्र्रदुम्न सिंह

टीकमगढ़। कुछ षड्यंत्रकारी शक्तियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रोकने के लिए गठबंधन कर रही हैं, जो टूटकर बिखरता दिख रहा है। पार्टी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक बहुमत दिलाकर इन षड्यंत्रकारीयों को करारा जवाब दें। यह विचार बीजेपी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्र्रदुम्न सिंह ने व्यक्त किए। बताया गया है कि स्थानीय सर्किट हाउस में ऊर्जा मंत्री प्र्रदुम्न सिंह ने टीकमगढ़ लोकसभा की महत्वपूर्ण बैठक ली। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आए ऊर्जा मंत्री श्री सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी की देवदुर्लभ कार्यकर्ताओं की ईमानदारी, कर्तव्य निष्ठा और अथक मेहनत से भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक बहुमत मिला है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। आगामी महीना में लोकसभा का चुनाव होने जा रहा है। हमें मिशन 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर दुगनी मेहनत करनी है, ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार केंद्र में भाजपा की सरकार बने। प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा पंकज जोशी ने कहा कि संगठन की विचारधारा से राष्ट्र हित की विचारधारा है, जिससे भाजपा पार्टी सेवा भाव कार्य में जुटी हुई है। भाजपा जिलाध्यक्ष अमित नुना ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी जो बूथ हारी थी, उन्हें जिताने के लिए कार्यकर्ता जुट जाएं। पार्टी के सभी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक बहुमत के साथ नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए जुट जाएं, ताकि भारत को विश्व गुरु बनाने में हम सब की भूमिका हो। भाजपा में पार्टी कार्यकर्ता ही मुख्य भूमिका में होता है। निवाड़ी भाजपा जिला अध्यक्ष अखिलेश अयाची ने सबका आभार व्यक्त किया। टीकमगढ़ सर्किट हाउस में ऊर्जा मंत्री प्र्रदुम्न सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा पंकज जोशी, भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना, भाजपा जिला अध्यक्ष अखिलेश अयाची, लोकसभा संयोजक विवेक चतुर्वेदी, अश्वनी चढ़ार, आशुतोष भट्ट, अभिषेक खरे रानू, सरोज राजपूत, सुशील दुबे, इंजी. भारती आर्या, मनोज देवलिया, विकास यादव, प्रतेंद्र सिंघई, रोहित खटीक, छत्रपाल सिंह, गोपाल राय, जन्मेजय तिवारी, सुनील खटीक, मुन्ना लाल साहू, स्वप्निल तिवारी, राजीव वर्धमान, मुख्तार अहमद, प्रशांत खरे, संदीप पायक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










Leave a Reply