शेख आसिफ खंडवा
जनजाति वर्ग के विधायक गणो की कार्यशाला संपन्न,

जनजाति वर्मा वर्ग को मिलने वाली योजनाओं का लाभ जन-जन को दिलवाएं, ,,मंत्री विजय शाह,,
आयोजित कार्यशाला में जनजाति वर्ग के विधायकों का हुआ स्वागत सम्मान,
खंडवा।। जनजातीय अनुसंधान एवं विकास संस्था भोपाल तथा जनजातीय क्षेत्रीय विकास योजनाएं भोपाल के तत्वाधान में जनजातीय वर्ग के विधायक गणो की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन एकलव्य संकुल वनवासी कल्याण परिषद भोपाल में आयोजित हुआ। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि कार्यशाला के प्रथम सत्र में जनजाति कार्य विभाग, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास कैबिनेट मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह, अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामचंद्र खराडी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अतुल जोग एवं लक्ष्मण सिंह मरकाम अपर सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय एवं अपर आयुक्त जनजाति अनुसंधान एवं विकास संस्था भोपाल मुख्य अतिथि रहे। कैबिनेट मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह ने अपने वक्तव्य में भारत की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले जनजाति नायकों के योगदान को याद किया और जनजाति क्षेत्र में अंग्रेजी के साथ-साथ अपनी भाषा में भी पढ़ाई को महत्व देने की बात कही उन्होंने अपने राजनीतिक अनुभव और उनसे प्रेरणा लेकर जनजाति कल्याण के लिए बनाई गई योजनाओं का उल्लेख किया।

टी आर आई के अपर आयुक्त लक्ष्मण सिंह मरकाम ने जनजातियों के विशेष प्रावधान पांचवी अनुसूची एवं पेसा एक्ट पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया। अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अतुल जोग ने भारत की जनजातियों हेतु एक नीति दृष्टि पत्र और उसमें सम्मिलित जनजातियों के कल्याण एवं हित रक्षा के विषय पर प्रकाश डाला। उन्होने बताया कि ये नीति दृष्टि पत्र केवल सरकार नही बल्कि समाजिक संस्थाओं, एनजीओ उन सभी के लिऐ उपयोगी है जो आदिवासी कल्याण के लिऐ काम कर रहे हैं। राष्ट्रिय अध्यक्ष रामचंद्र खराडी ने बताया कि यदि भारत को विकसित देश बनाना है तो अंतिमपंक्ति पर खड़े जनजाति को विकसित करना आवश्यक है हम सबको मिलकर आदिवासी संस्कृति को सुरक्षित रखना होगा। कार्यशाला की प्रस्तावना पेसा सेल प्रमुख लवकुश मेहरा ने प्रस्तुत की वही कार्यशाला का संचालन जनजातीय प्रकोष्ठ ,राजभवन की विषय विशेषज्ञ डॉक्टर दीपमाला रावत ने किया। कार्यशला में सभी नवनिर्वाचित जनजाति विधायको को सम्मानित किया गया।इस कार्यशाला में जनजातीय प्रकोष्ठ राजभवन के सचिव, जनजातीय कार्य विभाग सयुक्त संचालक, अनुसंधान अधिकारीगण ,सहायक आयुक्त, वीरेंद्र सिंह एवम अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।










Leave a Reply