शेख़ आसिफ़ ब्यूरो खण्डवा
बालाजी ग्रुप द्वारा राम आयेंगे की थीम पर मनेगा बालाजी सक्रांति महोत्सव का आयोजन,राम आयेंगे की थीम पर होगा पूरा कार्यक्रम।

खंडवा।। बालाजी ग्रुप द्वारा प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ कॉलोनी में प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ सक्रांति महोत्सव मनाया जा रहा है। पूरा कार्यक्रम राम आयेंगे की थीम पर होगा। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि बालाजी ग्रुप के संस्थापक और समाजसेवी कॉलोनाइजर रितेश गोयल बालाजी ग्रुप द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी बालाजी धाम में 14 जनवरी रविवार को मकर संक्रांति पर्व मनाया जाएगा कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः गणेश वंदना से होगी। जिसके उपरांत रंगोली, फैंसी ड्रेस, डांस, कराओके सिंगिंग, सोलह श्रृंगार, हल्दी, कुम कुम, ट्रेडिशनल एंड वेस्टर्न रैंप वॉक प्रतियोगिता होगी। साथ ही पतंग प्रतियोगिता की विभिन्न कैटेगरी, गिल्ली डंडा, सितोलिया, कंचे भी खेले जाएंगे।
गरीमा गोयल के अनुसार इंडोर गेम्स में चेस, कैरम, टेबल टेनिस, स्नूकर, स्विमिंग प्रतियोगिताएं होंगी।
ऊंट की सवारी, घोड़ा और बैल गाड़ी विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे। विभिन्न प्रकार के फूड जॉन और शॉपिंग जॉन भी रहेंगे।
फूड जॉन में केसरिया दूध जलेबी, विभिन्न चाइनीज फूड, साउथ फूड, निमाड़ी चाय, मोकटेल, जूस, दाल बाटी, झुमका भाकरी, होम मेड केक, आदि होंगे।
प्रत्येक प्रकार की प्रतियोगिता में कैटेगरी के अनुसार पुरस्कार दिए जाएंगे।
बालाजी ग्रुप की एम डी स्नेहा गोयल ने कहा की 22 जनवरी तक राम मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा वाले दिन तक बालाजी ग्रुप की किसी भी कॉलोनी में प्लॉट या रॉ हाउस खरीदने पर राम दरबार की 250 ग्राम चांदी की प्रतिमा भेंट स्वरूप दी जायेगी।










Leave a Reply